Interpretations
1 of 2Becoming Quietly
It grows slowly, without noise or approval. This is the Peepal tree—Ficus religiosa. Ancient, sacred, and silently powerful. It gives us oxygen even at night, shade in harsh summers, and a sense of stillness in a restless world. People once sat beneath it to find clarity. Even today, it teaches us what we often forget: not all growth is loud. Maybe that’s the beauty of becoming. You don’t have to prove it to anyone. You just breathe, reach, and trust the light. One day, without realizing, you’ve become something strong, rooted not in noise, but in grace.
आपका कौन सा दोस्त तस्वीरों में कहानियां ढूंढता है?
बिना किसी शर्त के
पत्ता-पत्ता जब एक पेड़ बनता है तो समय के साथ वह बिना किसी शर्त के बांटना सीख जाता है, दूसरों के लिए जीना सीख जाता है। गर्मियों में सब कुछ जला देने वाली धूप में बाँटता वह छांव, न सिर्फ आपके लिए बल्कि हर उस पशु-पक्षी के लिए जो इसके पास आता है। वह नया पत्ता जो जन्म से ही धैर्य रखना सीख जाता है, वह हर रात, हर दिन, हर मौसम, हर पल बदले में बिना कुछ मांगे सिर्फ बांटता है। हर पौधा, हर पेड़ एक-दूसरे से बिल्कुल अलग, बिना कुछ दर्शाए, बिना कुछ साबित किए, हजारों लाखों रंग लिए, हम सबके आस पास बहुत ही खूबसूरत सी एक दुनिया लिए हमें धैर्य के साथ जीने और बाँटने की प्रेरणा देते हैं। आपने आखिरी बार कब और क्या किया है उनके लिए जिनसे आपको इतना कुछ मिला है?
आपका कौन सा दोस्त तस्वीरों में कहानियां ढूंढता है?