Interpretations
1 of 1मस्ती के मूड में
बिना चेतावनी के अचानक आया वो तूफान और फिर बारिश का हम इंसानों को शायद पता न चले, मगर इन्हें हमसे पहले पता चल जाता है। इन दोनों को गौर से देखा तो पता चला ये दोनों तो मस्ती के मूड में हैं। इनकी उछल-कूद, शैतानियाँ, कभी इस पत्ते को पलटकर उसकी नाव बनाना, इधर-उधर पानी में घूमना, एक-दूसरे को चिड़ाना बिल्कुल टॉम एंड जेरी की तरह। जब इन्हें पहली बार देखा तो सोचा कि बेचारे पानी में भीग रहे होंगे, सर्दी लग रही होगी, पर इनको उस सब से क्या लेना-देना, इनको तो मस्ती करने से फुर्सत नहीं। फिर अचानक बड़े उस्ताद को गुस्सा आ गया जब छोटे उस्ताद ने बारिश में पकौड़े खाने की बात की।
आपका कौन सा दोस्त तस्वीरों में कहानियां ढूंढता है?