Interpretations
1 of 1दोस्तों के साथ
बारिश की बूंदें, ठंडी हवाएं, पसंदीदा खिलौने, अनछुआ टिफिन, सपनों की दुनिया, मासूमियत, खुशी, और अब शायद आँखों में आँसू। कुछ पाकर खोने का ग़म - एक तरफ। तेज़ रफ्तार से दौड़ती गाड़ियां, तेज़ रफ्तार से दौड़ती दुनिया, वो लोग, वो सपने, वो अपने, इस छोटे से बैग से जुड़ी उन हज़ारों कहानियों से अनजान - दूसरी तरफ। डर, आँसू, घुटन, आज़ाद होने की उम्मीद। बारिश की बूंदों को पकड़ने की नाकाम कोशिश में, वो छोटी नन्हीं उंगलियाँ, वो हाथ, बारिश की बूंदों को देखने की कोशिश में झपकती वो छोटी-छोटी आँखें। दोस्तों के साथ इस पल को जीने की ख्वाहिश, न जाने कब, कैसे। वापसी का इंतजार, दरवाजा खुले, कोई आए उसे ले जाए, उस जगह जो सच में उसकी अपनी हो।
आपका कौन सा दोस्त तस्वीरों में कहानियां ढूंढता है?